फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 दिन की बच्ची को ससुराल लेकर पहुंची महिला, मकान पर लटका मिला ताला

20 दिन की बच्ची को ससुराल लेकर पहुंची महिला, मकान पर लटका मिला ताला

Fri, 17 May 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
20 दिन की बच्ची को ससुराल लेकर पहुंची महिला, मकान पर लटका मिला ताला
गोहाना। शहर के बरोदा रोड स्थित रामगली में 20 दिन की बेटी को लेकर अपनी ससुराल पहुंची एक महिला को घर पर ताला लटका मिला। ससुराल पक्ष के लोग दरवाजे पर ताला लगाकर कहीं बाहर चले गए थे। महिला का आरोप है कि उसने पति को दो दिन पहले फोन कर बता दिया था कि वह वीरवार को घर आ रही है। लेकिन बेटी के जन्म से ससुराल पक्ष के लोग नाखुश थे और वह घर से चले गए। महिला के परिजनों ने घर के बाहर बैठकर हंगामा किया। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

हिसार निवासी कीर्ति ने बताया कि उसकी शादी 31 अक्तूबर 2017 को गोहाना शहर के बरोदा रोड स्थित रामगली निवासी ललित गर्ग के साथ हुई थी। उनके पति की स्वर्णकार की दुकान हैं। महिला ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसकी ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे। गर्भवती होने के बाद भी उससे मारपीट की जाती थी। जिसके बाद वह अपने मायके चली गई। महिला ने आरोप लगाया कि 20 दिन पहले उसने हिसार के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। जिसकी सूचना ससुराल पक्ष के लोगों को दी। लेकिन वह उससे मिलने भी नहीं आए। कीर्ति ने आरोप लगाया कि उसने पति ललित गर्ग को फोन कर वीरवार को ससुराल आने की बात कही थी, लेकिन जब वह घर पहुंची तो घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ मिला। कीर्ति ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग लड़की के जन्म पर नाखुश हैं, इसी को लेकर ताला लगाकर घर से कहीं चले गए। उधर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कई बार हो चुकी है पंचायत
कीर्ति के साथ आई उनकी चाची बिमला ने बताया कि कीर्ति को दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग परेशान रखते थे। उसकी परेशानी उनसे देखी नहीं गई और वह उसे अपने साथ ले गए। कई बार पंचायत भी हुई, जिसके बाद वह उसे ससुराल भेज देते थे, लेकिन उससे मारपीट की जाती थी। अब लड़की होने की सूचना से ससुराल पक्ष के लोग नाराज हैं और वह कीर्ति के साथ उसकी बेटी को अपनाना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में चल रहा तलाक का मामला
पति ललित गर्ग ने फोन पर बातचीत में बताया कि उनका कार्यक्रम पहले से ही तय था और वह दो दिन से घर पर ताला लगाकर बाहर गए हुए हैं। लंबे समय से कीर्ति व उसके तलाक का मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहा हैं। आने के बाद बातचीत की जाएगी।


महिला अपनी 20 दिन की बेटी को लेकर रामगली में पहुंची थी। जहां पर ससुराल पक्ष के लोग ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। महिला को समझा दिया गया था। दोनों पक्षों में बातचीत कराई जाएगी। समस्या का समाधान निकाला जाएगा। अब तक मामले में शिकायत नहीं दी गई है।
-महिपाल, एसएचओ, शहर थाना गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed