फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   केजीपी पर लूट, चालक की हत्या का प्रयास

केजीपी पर लूट, चालक की हत्या का प्रयास

Fri, 19 Apr 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
केजीपी पर लूट, चालक की हत्या का प्रयास
कुंडली (सोनीपत)। केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) पेरीफेरल-वे पर यूपी बार्डर के पास कैंटर चालक को काबू कर बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कैंटर चालक का गला दबाकर मारने का प्रयास भी किया। बाद में बदमाश वहां से फरार हो गए। कैंटर चालक ने केजीपी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उसने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चरखी दादरी के गांव सांदलवास निवासी रज्जाक ने बताया कि वह बुधवार को अपने ट्रक में प्लास्टिक दाना भरकर यूपी के गाजियाबाद बार्डर पर गया था। वहां पर प्लास्टिक दाना उतारने के बाद वह वापस आ रहा था। बुधवार देर रात करीब 12 बजे जब वह यूपी-हरियाणा बार्डर पर पहुंचा तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए। युवकों ने उसका कैंटर रुकवा लिया। कैंटर रोकते ही युवकों ने रज्जाक को डरा-धमकाकर उससे पर्स व मोबाइल फोन छीन लिया। रज्जाक के पर्स में 1700 रुपये की नकदी थी। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से रज्जाक घबराया हुआ था। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। रज्जाक ने बताया कि जब उसने बदमाशों के सामने लूटपाट का विरोध किया तो उन्होंने उसका गला पकड़ लिया। एक बदमाश ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसने कड़ी मशक्कत के बाद अपने गले को छुड़वाया। उसने बताया कि अगर वह ज्यादा विरोध करता तो बदमाश उसे मार सकते थे।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर भी चालक के साथ अभद्रता
रज्जाक ने बताया कि बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट कर उससे नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया था। जब वह बुधवार देर रात को बढख़ालसा के पास स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचा और अपनी मजबूरी बताई तो वहां भी टोल कर्मियों ने उसकी मदद करने के बजाय उसके साथ अभद्रता की। उसने बताया कि लूटपाट के बाद टोल कर्मियों के व्यवहार से वह पूरी तरह से आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीपी पर नहीं सुरक्षा का प्रबंध
रज्जाक ने केजीपी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवार उठाए हैं। उसने बताया कि बाइक सवार युवक केजीपी पर आकर उसके साथ लूटपाट कर निकल गए। उसने बदमाशों के जाने के बाद मदद लेने का प्रयास किया तो राहगीरों से भी मदद नहीं मिल सकी। साथ ही केजीपी पर सुरक्षा को लेकर भी कोई प्रबंध नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed