{"_id":"5c0586febdec2241946b453e","slug":"81543866110-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपू गैंग के छह बदमाश लूट का षड्यंत्र रचते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंपू गैंग के छह बदमाश लूट का षड्यंत्र रचते गिरफ्तार
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंपू गैंग के छह बदमाश लूट का षड्यंत्र रचते गिरफ्तार
-आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार व लड़सौली से लूटी गई कार बरामद
-गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला सिवाह गांव के सरपंच की भी करनी थी हत्या
-पुलिस ने आरोपियों को अदालत में किया पेश, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पुलिस ने कुमासपुर के पास सेक्टर-18 मोड़ के निकट एक कमरे में बैठकर लूट का षड्यंत्र रच रहे राकेश उर्फ पंपू गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध हथियार व 10 कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश गांव लड़सौली से लूटी गई स्विफ्ट कार में घूम रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला है कि वह पानीपत के सिवाह गांव के सरपंच खुशदिल कादियान की हत्या की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एएसपी गोहाना नरेंद्र कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़ के निर्देश पर एएसआई मुकेश, धर्मबीर, जितेंद्र, मुख्य सिपाही विनीत, संदीप, राकेश और अमित की टीम सेक्टर-18 मोड़ कुमासपुर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ बदमाश सेक्टर-18 रोड स्थित एक कमरे में बैठकर लूटपाट का षड्यंत्र रच रहे हैं। आरोपियों के पास काफी अवैध हथियार हैं। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने वहां से एक बगैर नंबर की स्विफ्ट कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी साहिल, दिल्ली के नांगलोई स्थित राजेंद्र पार्क निवासी अमन, बड़ौता निवासी गोविंद, गन्नौर के गांधी नगर निवासी आजाद, गुढ़ा के राहुल व तेवड़ी निवासी गुरनेम उर्फ मोटा उर्फ गुरनाम के रूप में दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, तीन तमंचे व 10 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए गैंग के सदस्यों ने बताया कि वह पानीपत के गांव सिवाह के सरपंच खुशदिल कादियान की हत्या करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह खुशदिल की हत्या गिरोह के सरगना गांव सिवाह निवासी राकेश उर्फ पंपू के इशारे पर करना चाहते थे। राकेश खुशदिल के चाचा व चचेरे भाई की हत्या के मामले में जेल में बंद है।
लड़सौली से गोली मारकर लूटी गई थी कार
बदमाशों से बरामद हुई स्विफ्ट कार को बगैर नंबर प्लेट के चला रहे थे। कार को उन्होंने 23 अक्टूबर को जीटी रोड स्थित लड़सौली सीएनजी पंप से गोली मारकर लूटा था। मामले को लेकर दिल्ली के विकास मार्ग स्थित जागृति एंकलेव निवासी संजीव गोयल ने पुलिस को शिकायत दी थी। गांधी नगर दिल्ली में कपड़ा व्यापारी संजीव अपने साथी भगवत बंसल के साथ पानीपत से दिल्ली जा रहे थे। लड़सौली सीएनजी पंप के बदमाशों ने कार, मोबाइल व 12 हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर उन्होंने भगवत बंसल के पैर में गोली मार दी थी।
विज्ञापन
पंपू का कुक्की गैंग से भी है 36 का आंकड़ा
पुलिस के मुताबिक कुक्की गैंग के सरगना रोहतक के रिठाल गांव निवासी सन्नी देव उर्फ कुक्की का भी पंपू से 36 का आंकड़ा है। कुक्की का सोनीपत के आहुलाना गांव के अमरजीत के साथ गैंगवार चल रहा है। इसमें कुक्की के भाई की अमरजीत गैंग ने हत्या कर दी थी। फिर कुक्की के शूटर संजीत पहलवान ने अमरजीत के चाचा सतबीर पहलवान की हत्या कर दी। अमरजीत गैंग से राकेश उर्फ पंपू के संबंध हैं।