फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ट्रैक्टर-ट्राली में टकराई डाक कावडिय़ों की बाइक, दो की गई जान

ट्रैक्टर-ट्राली में टकराई डाक कावडिय़ों की बाइक, दो की गई जान

Thu, 09 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली में टकराई डाक कावडिय़ों की बाइक, दो की गई जान
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई डाक कांवड़ियों की बाइक, दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गोहाना-रोहतक रोड पर भैंसवान खुर्द के पास डाक कावड़ियों की बाइक ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां गश्त कर रही पुलिस टीम दोनों को तुरंत लेकर पीजीआई, रोहतक पहुंची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों कांवड़िए रोहतक के विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम कराएगी। वहीं एक अन्य हादसे में गांव आहुलाना के पास बाइक सवार तीन कांवड़िया घायल हो गए। उन्हेें खानपुर बीपीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रोहतक की विजय नगर कॉलोनी निवासी सुनील (28) व मौजी (21) बुधवार को डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार से रोहतक जा रहे थे। रोहतक रोड पर भैंसवान खुर्द गांव के पास पहुंचने पर सुनील व मौजी ने अपनी बाइक को रोक दिया। उनकी बाइक पर तीसरा कांवड़िया सवार था, वह गंगाजल लेकर भागने लगा। इसी बीच सुनील व मौजी बाइक लेकर आगे जाने के लिए चलने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक आगे ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर गए। यहां गश्त कर रही भैंसवान चौकी पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को गाड़ी में रोहतक पीजीआई पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर
गांव आहुलाना के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन कांवड़िया घायल हो गए। रोहतक के गांव मोखरा निवासी अजय, दीपक व सोनू डाक कांवड़ लेकर आ रहे थे। जब वह बाइक पर गांव आहुलाना के समीप पहुंचे तो ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों को गांव खानपुर कलां के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैंसवान खुर्द के पास ट्रैक्टर-ट्राली में टकराने के चलते बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई। दोनों रोहतक के रहने वाले थे। दोनों के शवों को पीजीआई रोहतक में रखवाया गया है। शवों का पोस्टमार्टम वीरवार को कराया जाएगा।
- चांद सिंह, चौकी प्रभारी भैंसवान कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed