फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   थाने की जगह प्लॉट में खड़ा किया था ट्रक, चोरी होने पर बचने को आबकारी विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा

थाने की जगह प्लॉट में खड़ा किया था ट्रक, चोरी होने पर बचने को आबकारी विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 01 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
थाने की जगह प्लॉट में खड़ा किया था ट्रक, चोरी होने पर बचने को आबकारी विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा
थाने की जगह प्लाट में खड़ा किया ट्रक चोरी, आबकारी विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। आबकारी विभाग ने शराब तस्करी में पकड़े गए ट्रक को थाने की जगह प्लाट में खड़ा कर दिया। यहां से चोर ट्रक को चोरी कर ले गए। अब जब चोरी का पता लगा तो आबकारी विभाग की टीम के होश फाख्ता हो गए। टीम ने आनन-फानन में मामले की शिकायत सदर थाना में देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
उप आबकारी एवं काराधान आयुक्त एनआर फुलिया ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अवैध शराब के साथ पकड़े गए ट्रक को एल-वन के पास प्लाट में खड़ा किया था। यहां से चोर ट्रक को चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि ट्रक को कुंडली थाना पुलिस ने 16 अप्रैल 2015 को ट्रक पकड़ा था। ट्रक में 402 पेटी शराब बरामद की थी। साथ ही चालक गोहाना के जसबीर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने चालक, ट्रक व शराब को आबकारी विभाग को साैंप दिया था। जिस पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। विभाग के पास जमीन की कमी होने के चलते उसे एल-वन के पास प्लॉट में खड़ा कर दिया गया था। वहां अन्य जब्त किए वाहन भी खड़े थे। ट्रक से शराब को कब्जे में ले लिया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को आबकारी निरीक्षक कृष्ण व क्लर्क अशोक कुमार जब प्लाट में खड़े ट्रक व अन्य वाहनों को देखने के लिए गया तो वह ट्रक गायब मिला। उसे कोई चोरी कर ले गया है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी दलबीर दांगी ने बताया कि मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा। साथ ही ट्रक को थाने के बजाय प्लाट में खड़ा करने के पीछे की वजह का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed