{"_id":"5b4112ee4f1c1bc2248b519e","slug":"81530991342-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से स्वैप मशीन चोरी करने का आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप से स्वैप मशीन चोरी करने का आरोपी काबू
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप से स्वैप मशीन चोरी करने का आरोपी काबू
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित राज फिलिंग स्टेशन से स्वैप मशीन चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी जीवन नगर निवासी विकास है। मामले को लेकर 22 जून को जयभगवान ने शिकायत दी थी कि वह राज फिलिंग स्टेशन पर कार्यरत है। उसने बताया था कि स्कूटी सवार दो युवक पेट्रोल लेने आए थे। इसी दौरान वह चकमा देकर स्वैप मशीन चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में एएसआई सुनील ने कार्रवाई करते हुए मूलरूप से राजपुर फिलहाल मॉडल टाउन निवासी आशीष को काबू किया था। मामले में अब पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई स्वैप मशीन को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।