{"_id":"5b313c764f1c1b6a4d8b885d","slug":"81529953398-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी मालिक पर हमला कर 60 हजार व कागजात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी मालिक पर हमला कर 60 हजार व कागजात लूटे
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी मालिक पर हमला कर 60 हजार व कागजात लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
राई/मुरथल। गांव रामनगर के पास स्थित जुराब फैक्टरी के मालिक पर हमला कर कार सवार पांच बदमाश 60 हजार रुपये व कागजात लूटकर फरार हो गए। फैक्टरी मालिक ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दिल्ली के प्रीतम पुरा निवासी विनोद ने बताया कि उसकी रामनगर के पास जुराब बनाने की फैक्टरी है। वह सोमवार को फैक्टरी से बाहर निकलकर आगे आया तो एक कार में सवार पांच युवकों ने उसकी कार के सामने अपनी कार को अड़ा दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता कार से उतरे युवकों ने लाठी-डंडे व सरिया से उसकी कार के शीशे को तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर कार में रखे बैग को छीन लिया और मौके से फरार हो गए। विनोद ने बताया कि बैग के अंदर 60 हजार रुपये की नकदी व जरूरी कागजात थे। उसने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है। ---
फैक्टरी मालिक से हमला कर नकदी और कागजात लूट की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- फूलकंवार, थाना प्रभारी, मुरथल