{"_id":"5a47f5b74f1c1b35338b5a7e","slug":"81514665399-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिधलान की सरपंच व भतीजे से लूटपाट मामले में चार आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिधलान की सरपंच व भतीजे से लूटपाट मामले में चार आरोपी काबू
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव भिगान से कार में सवार बिधलान की सरपंच के भतीजे को चाकू मारकर भतीजे व सरपंच से नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भिगान निवासी राहुल, सागर व संजय तथा मूलरूप से यूपी के जिला मेरठ के गांव खंडावली का रहने वाला नितिन है। नितिन भी फिलहाल भिगान में रहता है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है।
रोहतक के गांव सांघी निवासी मोहित ने 26 दिसंबर को बताया था कि अपनी चाची गांव बिधलान निवासी प्रीति के साथ उनके मायके पानीपत गया था। प्रीति गांव बिधलान की सरपंच है। वह कार में सवार होकर अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान गांव भिगान से निकलते समय तीन युवकों ने उन्हें रुकवा लिया था। उन्होंने शीश खुलवाने का प्रयास किया था, लेकिन नहीं खोलने पर शीशा तोड़ दिया था। युवकों ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर उससे चार हजार रुपये व चाची प्रीति से दो हजार रुपये छीन लिए थे। युवक को सामान्य अस्पताल व बाद में पीजीआई रोहतक में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राहुल, सागर व संजय तथा नितिन को काबू कर लिया है। पुलिस ने उनसे वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बिधलान की सरपंच व उनके भतीजे से लूटपाट के चार आरोपियों को काबू कर लिया है। उनसे वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
एसआई वशिष्ठ कुमार, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।