{"_id":"5a3817b14f1c1bcd6d8b4d57","slug":"81513625521-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी की टक्कर से किशोर की मौत
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। गांव गुमड़ के पास स्कूटी की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव गुमड़ निवासी सागर (17) रविवार शाम को गांव के सरकारी स्कूल में अपने साथियों के साथ खेलने गया था। देर शाम वह वापस घर लौट रहा था तो गांव के पास स्कूटी सवार गांव के प्रवीण ने सागर को टक्कर मार दी। हादसे में सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कूटी सवार फरार हो गया। घायल सागर को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया। वहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची गन्नौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने सागर के पिता अनिल के बयान पर स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।