फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फर्जी शपथ पत्र देकर बिजली कनेक्शन लिया, एसडीओ समेत पांच पर मुकदमा

फर्जी शपथ पत्र देकर बिजली कनेक्शन लिया, एसडीओ समेत पांच पर मुकदमा

Tue, 07 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
फर्जी शपथ पत्र देकर बिजली कनेक्शन लिया, एसडीओ समेत पांच पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
वेस्ट रामनगर के एक मकान को कब्जाने के लिए फर्जी शपथ पत्र के आधार पर बिजली का कनेक्शन लगवा लिया गया। फर्जी शपथ पत्र भी उसके नाम से बनवाया गया, जिसकी वर्ष 2007 में मौत हो चुकी थी। जब मकान मालिक को अपने पिता के नाम पर फर्जी शपथ पत्र बनवाए जाने का पता चला तो उसने बिजली निगम की सिटी डिवीजन के एसडीओ समेत पांच के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

बहालगढ़ निवासी श्याम लाल ने बताया कि उसका वेस्टराम नगर में भी मकान है। उसके पिता रोशनलाल की 2007 में मौत हो गई थी और उसके बाद उसने मकान का एक कमरा अपने मामा चंदन सिंह को रहने के लिए दिया था। जबकि मकान के अन्य हिस्से में उसने अपना सामान रखा हुआ था। उसे सूचना मिली की उसके मामा, उसकी बहन, बहनोई व भाई ने मिलकर मकान में रखे सामान को गायब कर दिया। वह मकान पर पहुंचा तो उसके साथ गाली-गलौच की गई। उसे पता चला कि उन चारों ने उसके पिता के नाम का फर्जी शपथ 2011 में बिजली निगम में देकर कनेक्शन भी लगवाया हुआ है। उसने यह पूरा मामला कोर्ट में डाल दिया, जहां से मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए। अब श्याम लाल की ओर से सिटी थाने में बिजली निगम के सिटी डिवीजन के एसडीओ समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी मोहिंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed