फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हाईवे के पास युवक की गला रेतकर हत्या, झाडिय़ों में मिला शव

हाईवे के पास युवक की गला रेतकर हत्या, झाडिय़ों में मिला शव

Sat, 14 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
हाईवे के पास युवक की गला रेतकर हत्या, झाडिय़ों में मिला शव
युवक की गला रेत कर झाड़ियों में फेंका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/राई। गांव कुराड़ के पास हाईवे किनारे हमलावरों ने एक युवक की गर्दन रेत कर हत्या कर दी। देर रात शव पड़ा होने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के पास से मिले पहचान पत्र व मोबाइल फोन से शव की शिनाख्त हो सकी। युवक अपने घर से गांव कुराड़ में अपनी फुफेरी बहन के घर जाने के लिए निकला था। परिजनों ने फुफेरी बहन के पति और उसके साथियों पर ही युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
वीरवार रात को मुरथल थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव कुराड़ के पास हाईवे के निकट एक युवक का शव पड़ा है। जिस पर मुरथल थाना प्रभारी फूलकंवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव की शिनाख्त गांव गांव फतेहपुर निवासी बिजेंद्र (32) के रूप में हुई। वह खेतीबाड़ी का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव कुराड़ में बिजेंद्र की फुफेरी बहन विवाहित है। बिजेंद्र का अक्सर अपने जीजा दीपक के पास आना-जाना था। वीरवार दोपहर को बिजेंद्र दीपक के पास जाने की बात कहकर ही घर से निकला था। वह शाम को आने की बात कहकर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे उन्हें बिजेंद्र का शव मिलने का पता लगा। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। सामान्य अस्पताल में परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बिजेंद्र के पिता प्रेम सिंह ने रिश्तेदार दीपक और अन्य पर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन

आधार कार्ड व मोबाइल से हुई पहचान
बृहस्पतिवार रात को ही गांव कुराड़ के लोगों ने झाड़ियों में बिजेंद्र का शव पड़ा देख लिया था। उन्होंने मामले से मुरथल पुलिस को अवगत कराया था। युवक के पास से बिजेंद्र के नाम से आधार कार्ड मिला है। साथ ही मोबाइल फोन भी बरामद किया गया था। पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को संपर्क करने का प्रयास किया था, लेकिन रात को संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर रही पुलिस
पुलिस मामले को लेकर कई पहलुओं से जांच कर रही है। इसमें पैसों का लेनदेन भी शामिल हैं। प्रेम सिंह ने भी पुलिस के सामने दीपक व बिजेंद्र के बीच पैसों के लेनदेन के बारे में बताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच के बाद ही इस घटना से पर्दा उठाया जाएगा।

वर्जन
देर रात सूचना मिली थी कि कुराड़ गांव के पास हाईवे के निकट झाड़ियाें में युवक का शव पड़ा है। उसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई है। परिजनों ने अपने रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है।
फूलकंवार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed