फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   यूपी के रेत माफियाओं ने अवैध खनन करके हरियाणा की ओर मोड़ी यमुना

यूपी के रेत माफियाओं ने अवैध खनन करके हरियाणा की ओर मोड़ी यमुना

Fri, 14 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
यूपी के रेत माफियाओं ने अवैध खनन करके हरियाणा की ओर मोड़ी यमुना
यूपी के रेत माफियाओं ने अवैध खनन करके हरियाणा की ओर मोड़ी यमुना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। यूपी के रेत माफियाओं ने अवैध खनन करके यमुना की धार को हरियाणा की ओर मोड़ दिया है। इस अवैध रेत खनन के कारण ही यमुना हरियाणा की ओर बढ़ रही है और पानी ज्यादा आने पर सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। यमुना में होने वाले अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है और यूपी के बागपत जिले के निवाड़ा गांव के एक खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा खनन विभाग भी अब यूपी के अन्य खनन माफियाओं की जानकारी जुटाकर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है।
यूपी के बागपत जिले का गांव निवाड़ा व सोनीपत जिले के गांव जाजल के बीच में केवल यमुना नदी है। इस कारण ही निवाड़ा का खनन माफिया जाजल गांव के पास यमुना में अवैध रेत खनन करने लगा। उस समय लोगों ने विरोध जताया तो उसको लेकर झगड़ा हो गया और उसके बाद मामला शांत हो गया था। अब यमुना में ज्यादा पानी आने से वह खेतों में घुस गया और किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। इसके बाद पता चला कि यूपी के रेत माफियाओं के अवैध रेत खनन करने से यमुना का पानी हरियाणा की ओर आया है। इस कारण ही जाजल गांव के किसान चांद सिंह ने बागपत जिले के निवाड़ा गांव के भुट्टो के खिलाफ अवैध रेत खनन का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसपर लगभग ढाई लाख रुपये का रेत चोरी करने का आरोप है।
विज्ञापन

--
पूर्व प्रधान का बेटा रेत माफिया
राई थाना पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज होने के बाद छानबीन शुरू की तो पता चला कि निवाड़ा गांव के जिस भुट्टो पर अवैध रेत खनन करके चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है, वह पूर्व प्रधान मंगते का बेटा है। उसके पिता निवाड़ा गांव के पूर्व प्रधान रहे हैं और वह इस दबदबे के कारण यूपी के बागपत की ओर भी यमुना में अवैध रेत खनन करता है। एसएचओ कुलदीप देशवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed