फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिला कारागार में अखबार में लपेटकर फेंके दो मोबाइल, बरामद

जिला कारागार में अखबार में लपेटकर फेंके दो मोबाइल, बरामद

Mon, 25 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में अखबार में लपेटकर फेंके दो मोबाइल, बरामद
जिला कारागार में अखबार में लपेटकर फेंके दो मोबाइल, बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला कारागार में खेतों की तरफ से बैरक नंबर छह के पार्क में फेंके गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन को अखबार में लपेटकर टेप लगाकर अंदर फेंका गया था। बुर्ज नंबर 2 व 3 के बीच से एक युवक को अंदर कुछ फेंकते देखकर बुर्ज नंबर-4 के कर्मी ने अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर जांच कर पार्क में मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इसकी सूचना कोर्ट कांपलेक्स चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। उनके अंदर सिम नहीं है और दोनों मोबाइल नए हैं। उनसे कोई कॉल नहीं की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात पौने तीन बजे कारागार के पीछे की तरफ से अंदर कुछ फेंका गया। बुर्ज पर नियुक्त वार्डर ने एक युवक को कुछ फेंकते हुए देखाकर बुर्ज दो व तीन के वार्डर को सूचना दी। जिस पर ड्यूटी अधिकारी दीपक को बताया गया। उन्होंने तलाशी अभियान चलाया तो बैरक नंबर छह के पास पार्क में अखबार में लपेटकर फेंके गए दो मोबाइल फोन बरामद किए। माइक्रोमैक्स कंपनी के दोनों छोटे मोबाइल फोन नए थे और उनमें सिम भी नहीं था। जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद जेल उप अधीक्षक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
पुलिस लाइन की गेट पर होनी चाहिए तलाशी
कारागार प्रशासन का कहना है कि पुलिस लाइन के अंदर से जाकर आरोपी मोबाइल फोन फेंककर फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस लाइन में आने वाले सभी लोगों की जांच की जानी चाहिए। जिसे कोई अवांछित तत्व अंदर जाकर कारागार में कोई सामान न फेंक सके। हालांकि मोबाइल जहां से फेंके गए है वहां पीछे खेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कारगार में पीछे की तरफ से बैरक छह के पार्क में दो मोबाइल फेंके गए हैं। मोबाइल फोन नए हैं और उनमें कोई सिम नहीं मिला है। मोबाइल फेंकने वालों का पता लगाया जाएगा।
विपेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed