फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चाचा के साथ झगड़े की रंजिश में 12 साल की बच्ची को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, गंभीर

चाचा के साथ झगड़े की रंजिश में 12 साल की बच्ची को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, गंभीर

Sun, 18 Nov 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
चाचा के साथ झगड़े की रंजिश में 12 साल की बच्ची को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, गंभीर
झगड़े की रंजिश में 12 साल की बच्ची को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, हालत गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। कुंडली की शिवपुरी कॉलोनी में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले ने इसी रंजिश में अपने पड़ोसी की 12 साल की भतीजी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आरोपी बच्ची को अपने कमरे के अंदर जबरन उठा ले गया और दरवाजा बंद कर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चाचा व पिता ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर झुलसी बच्ची को बाहर निकाला और नरेला के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे गंभीर हालत के चलते एलएन जेपी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के जिला संभल के गांव कोटपुखी का रहने वाला ओमप्रकाश फिलहाल कुंडली की शिवपुरी कॉलोनी में अपनी बेटी तनीषा (12) व पत्नी के साथ किराए पर रहता है। ओमप्रकाश कुंडली की एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी कॉलोनी में ही ग्राउंड फ्लोर पर उसका भाई महेश भी परिवार के साथ किराए पर रहता है। महेश के कमरे के सामने एक अन्य किराएदार अशोक भी रहता है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के सिमरा चौराहा का अशोक (18) अक्सर शराब पीता था और रोकने पर महेश के साथ झगड़ा करता रहता था। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि अशोक ने शुक्रवार सुबह महेेश के साथ झगड़ा किया था। तब उसने बीच बचाव कर दिया। इस पर अशोक ने उसे भी मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार देर शाम उसकी बेटी अपने चाचा के कमरे पर गई थी। इसी बीच उसे शोर सुनाई दिया। वह नीचे गया तो उसके भाई महेश ने बताया कि अशोक तनीषा को अपने कमरे में उठा ले गया है। उसने अपने कमरे के अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। उन्होंने खिड़की से देखा कि अशोक उसकी बेटी की पिटाई कर रहा था। इसी दौरान उसने कोई ज्वलनशील पदार्थ उसकी बेटी पर डाल दिया और उसकी बेटी को जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजे की कुंडी को तोड़ा और अंदर घुसे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बच्ची के हाथ व कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरफ से झुलस गया था। वह तनीषा को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में लेकर गए और भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलवाया। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। एएसआई धर्मपाल की टीम ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शराब का आदी है आरोपी, अकसर करता था हुड़दंग
बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अशोक शराब का आदी है। वह उसके भाई के कमरे के सामने रहता है और शराब पीने के बाद अकसर उसके भाई से कहासुनी व झगड़ा करता था। उसका भाई उसे समझाता था कि कॉलोनी में कई लोग परिवार के साथ रहते हैं। उसके बावजूद वह हुड़दंग करता था। ऐसे में टोकने पर ही उसके भाई से वह रंजिश रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर ने पकड़ ली थी आग, फटता को हो जाता बड़ा हादसा
आरोप है कि जिस समय अशोक ने वारदात को अंजाम दिया वह शराब के नशे में था। उसने बच्ची पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। उसके कमरे में गैस सिलिंडर भी था। आग कमरे में रखे कपड़ों में भी लग गई और सिलिंडर तक पहुंच गई थी। इसी दौरान लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। अगर आग सिलिंडर में लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

वर्जन
बच्ची को आग लगाने की वारदात का पता लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराब पीने का आदी बताया गया है। उसे यह भी नहीं पता कि उसने किस ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई है। उसने इतना कहा है कि कमरे में बोतल में रखे ज्वलीनशील पदार्थ को डालकर आग लगाई है। बच्ची की हालत में अब सुधार है।
बीर सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed