फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने के दो आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर

फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने के दो आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर

Sun, 03 Dec 2017 01:30 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने के दो आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर
फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने के दो आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
गन्नौर के युवक की आईडी लेकर उनसे फर्जी फर्म खोल कर नोटबंदी में काला धन को सफेद करने के मामले में दो आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। वहीं मामले में गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र जैन ने जमानत के लिए अब सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई है। इससे पहले निचली कोर्ट जमानत याचिका को खारिज कर चुकी है। साथ ही पुलिस को आरोपी नरेंद्र जैन के हस्ताक्षर नमूने आने का इंतजार है, जो पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने अदालत से मंजूरी लेकर लिए थे।
विदित रहे कि गन्नौर निवासी सौरभ गर्ग ने पुलिस को शिकायत दी थी कि शहर के रहने वाले नरेंद्र जैन सहित तीन लोगों ने प्रधानमंत्री रोजगार योजना के नाम पर लोन दिलाने के लिए उससे दस्तावेज लिए थे। उसे बाद में पता चला कि उसके कागजात से उक्त लोगों ने फर्जी पैन कार्ड बना कर एक फर्जी फर्म रजिस्टर्ड कराई गई है। यही नहीं आरोप लगाया गया कि इस तरह की कई फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी के साथ-साथ नोटबंदी के दौरान करोड़ों के काला धन को सफेद किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने शहर के रहने वाले नरेंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। आरोपी की तरफ से जमानत याचिका लगाई गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए सीजेएम सुखप्रीत ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। जिस पर मंगलवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

वहीं मामले में आरोपी नवीन व बिजेंद्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपी नरेंद्र के हस्ताक्षर के नमूनों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed