फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रिश्ते में ताऊ ने आठ साल की बच्ची को घर बुलाकर किया दुष्कर्म

रिश्ते में ताऊ ने आठ साल की बच्ची को घर बुलाकर किया दुष्कर्म

Sat, 07 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रिश्ते में ताऊ ने आठ साल की बच्ची को घर बुलाकर किया दुष्कर्म
रिश्ते में ताऊ ने आठ साल की बच्ची को घर बुलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

नोट : बच्ची के ताऊ का नाम राजे उर्फ नकली है। उसका नाम समाचार में नहीं लिखा गया है।
रिश्ते में ताऊ ने आठ साल की बच्ची को घर बुलाकर किया दुष्कर्म
- राई थानाक्षेत्र के एक गांव की घटना, बच्ची के चीखने पर आरोपी धमकी देकर हुआ फरार
-पु लिस ने मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने कराए बच्ची और माता-पिता के बयान
अमर उजाला ब्यूरो,
राई/सोनीपत। राई थाना क्षेत्र के गांव में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां रिश्ते में ताऊ लगने वाले व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर आरोपी उसे अपने घर में छोड़कर फरार हो गया। साथ ही किसी को बताने पर धमकी भी दी। बच्ची ने परिजनों को बताया तो पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में राई थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी आठ साल की बेटी बुधवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। वह दूसरी कक्षा की छात्रा है। उसके परिवार में भाई लगने वाले व्यक्ति ने उसकी बेटी को दुकान से सामान लाने की बात कहकर बुला लिया। उसने दुकान पर बच्ची को भेजकर कुछ खाने का सामान मंगवाया था। जब बच्ची सामान लेकर व्यक्ति के घर गई तो वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची रोने और चिल्लाने लगी तो वह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बच्ची ने किसी तरह घर आकर मामले से अपनी मां को अवगत कराया तो उसने पति को जानकारी दी। बच्चे के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और उनकी शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और उसके मां-बाप के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

बच्चों को लेकर बरतनी होगी सतर्कता
पूरा मामला इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। साथ ही परिजनों के लिए बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर वह किस पर यकीन करें। परिजनों को अपने बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस तरह के मामलों में कड़ी सजा के प्रावधान के बाद भी घटना होती है तो इसे लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. जैसमीन, जीवीएम कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर एवं मनोवैज्ञानिक।
वर्जन
आठ साल की बच्ची को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के चीखने पर आरोपी फरार हो गया। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
ऋषिकांत, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed