{"_id":"5aa6d63b4f1c1b91778b51d7","slug":"51520883259-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के महम रोड स्थित गांव कथूरा में कटवाड़ा मोड़ के निकट तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव भावड़ निवासी जयभगवान रोहतक जिले में गांव मकड़ौली में अपनी ससुराल गया था। जयभगवान बाइक पर वापस अपने गांव लौट रहा था और पीछे-पीछे उसका साला जोरावर सिंह कार लेकर आ रहा था। जयभगवान जब गांव कथूरा में कटवाड़ा मोड़ के निकट पहुंचा तो गांव कथूरा की तरफ से आई तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे जयभगवान बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। जोरावर सिंह अपने जीजा को राहगीरों की सहायता से गांव चिड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जयभगवान को मृत घोषित कर दिया। जोरावर की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने अज्ञात इनोवा गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।