फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   70 वर्षीय ददिया ससुर सहित तीन पर दुष्कर्म का आरोप

70 वर्षीय ददिया ससुर सहित तीन पर दुष्कर्म का आरोप

Tue, 06 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
70 वर्षीय ददिया ससुर सहित तीन पर दुष्कर्म का आरोप
70 वर्षीय ददिया ससुर सहित तीन पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला ने अपने ददिया ससुर, ससुर व देवर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत गुरुग्राम पुलिस को दी थी। जहां पर जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच सोनीपत पुलिस को सौंपी गई है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक महिला ने पिछले दिनों गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी थी कि वह यूपी में रहती थी। वहां पर सोनीपत के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ उसका प्रेम हो गया। उसने युवक से करीब छह माह पहले प्रेम विवाह कर लिया था। करीब दो माह बाद ही उसकी पति से अनबन शुरू हो गई। इस बीच उसके ससुर व देवर ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित भी किया गया। उसने जब आरोपियों के दुष्कर्म किए जाने की बात घर में अपने ददिया ससुर का बताई तो एक दिन ददिया ससुर ने भी उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सास व एक अन्य देवर ने भी उसे प्रताड़ित किया। जिससे तंग आकर उसने अपने मायके वालों को अवगत कराया। गुरुग्राम में रह रहे उसके मायके वाले उसे साथ ले गए। जिसके बाद गुुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच सोनीपत सदर थाना पुलिस को भेज दी। जिस पर पुलिस ने यहां मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने गुरुग्राम में ससुर व देवर पर दुष्कर्म के साथ 70 वर्षीय ददिया ससुर पर भी दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया है। जल्द जांच कर मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दलबीर सिंह दांगी, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed