फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कतर भागने की फिराक में थे दहेज प्रताडना व मारपीट का आरोपी, मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

कतर भागने की फिराक में थे दहेज प्रताडना व मारपीट का आरोपी, मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Wed, 27 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
कतर भागने की फिराक में थे दहेज प्रताडना व मारपीट का आरोपी, मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
कतर भाग रहा उद्घोषित अपराधी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दहेज प्रताड़ना और मारपीट के मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को महिला थाना पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के नूरआला स्थित हरी सिंह कालोनी का रहने वाला हरप्रीत सिंह है। आरोपी मुंबई से कतर भागने की फिराक में था। इसी दौरान उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विदित रहे कि सोनीपत निवासी पीड़िता ने वर्ष 2013 में महिला थाना में शिकायत दी थी कि उसकी शादी पानीपत के नूरआला स्थित हरी सिंह कालोनी निवासी हरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी हरप्रीत सिंह फरार हो गया था। उसे वर्ष 2014 में कोर्ट ने उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। अब महिला थाना में नियुक्त एएसआई उषा व जांच अधिकारी सुरेश को सूचना मिली कि दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले में हरप्रीत सिंह मुंबई एयरपोर्ट से कतर भागने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम ने मुंबई पुलिस की मदद से उसे काबू कर लिया। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से बचने को भागा था विदेश
दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले में आरोपी हरप्रीत सिंह पुलिस से बचने के लिए विदेश भाग गया था। उसने पांच साल के दौरान दोहा, कतर, अफ्रीका व दुबई की कंपनियों में नौकरी की। अब फिर से वह कतर भागने की फिराक में था। उसे मुंबई से काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जारी कर रखा था लुकआउट नोटिस
सोनीपत पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह का लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी विदेश भाग गया था। जिसके बाद ही उसका लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। अब आरोपी मुंबई एयरपोर्ट पर कतर जाने के लिए पहुंचा तो एयरपोर्ट अथारिटी ने पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले में पांच साल से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को मुंबई से काबू कर लिया है। वह विदेश भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ न्यायालय की अवमानना का एक अन्य मामला भी दर्ज किया गया है।
एएसआई उषा रानी, महिला थाना सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed