फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में छोड़ गए युवक का शव

युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में छोड़ गए युवक का शव

Mon, 24 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में छोड़ गए युवक का शव
कहासुनी के बाद युवक की गोली मार की हत्या, अस्पताल में छोड़ गए शव
विज्ञापन

कालूपुर में घर से दूर युवक व साथियों ने किराए पर ले रखा कमरा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के कालूपुर क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हमलावरों ने युवक के शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। स्टाफ सदस्यों ने युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के कंधे पर बाजू में गोली मारी गई है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान की। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने एक नामजद सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।
शहर के कालूपुर के रहने वाले सोमबीर (22) की रविवार अलसुबह हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सोमबीर को कई युवक अस्पताल में लेकर पहुंचे। युवक उसे आपातकालीन कक्ष के बाहर छोड़कर गायब हो गए। चिकित्सकों ने उसे देखा तो मौत हो चुकी थी। सोमबीर को कंधे के पास बाजू में गोली लगी थी। युवक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान हुई। मामले से परिजनों को अवगत कराया। सूचना पाकर सोमबीर की मां चंद्रवती व साथी अस्पताल पहुंचे। सोमबीर अपने पिता के साथ ट्रक चलाता था। फिलहाल वह घर था, जबकि उसका पिता किसी अन्य प्रदेश में ट्रक लेकर गया है। उसकी मां ने वेस्ट रामनगर निवासी अनुज व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि अनुज के साथ उसके बेटे का झगड़ा हुआ था। जिसमें उसे धमकी दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

युवक ने किराए पर ले रखा था कमरा
बताया जा रहा है कि सोमबीर व उसके कई साथियों ने कालूपुर क्षेत्र में ही एक कमरा किराए पर ले रखा है। वहां कई बार सभी एकत्रित होते थे। अब बताया जा रहा है कि वह हत्या से कुछ घंटे पहले वहीं पर गया था। बाद में अचानक उसकी हत्या की खबर दोस्तों व परिजनों को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मामले में जेल में बंद है युवक का भाई
सोमबीर का बड़ा भाई ओमबीर फरवरी 2017 में वेस्ट राम नगर में हुई हत्या के मामले में जेल में बंद है। उस मामले में सोमबीर व उसके दो साथियों पर हत्या का आरोप लगा था।


युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके शव को कुछ युवक उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने एक नामजद सहित अन्य पर आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
-बलबीर सिंह, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed