{"_id":"5b4f991a4f1c1b44748b5916","slug":"41531943194-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी मालिक ने मजदूर को कमरे में बंद करके पीटा, गर्भवती पत्नी को धक्का दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी मालिक ने मजदूर को कमरे में बंद करके पीटा, गर्भवती पत्नी को धक्का दिया
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी मालिक ने मजदूर को कमरे में बंद करके पीटा, गर्भवती पत्नी को धक्का दिया
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के महमूदपुर मार्ग पर एक मजदूर को फैक्ट्री मालिक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कमरे में बंद कर पीटा। मजदूर की आठ माह की गर्भवती पत्नी ने बीच-बचाव करना चाहा तो उसे भी धक्का दे दिया और वह जमीन पर जा गिरी। दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया और पुलिस को सूचना दी। मजदूर के साथ हुई मारपीट मामले में सीटू व निवार डोरी मजदूर यूनियन में रोष है। वहीं पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी।
यूपी निवासी सोनू पहले एक निवार फैक्ट्री में काम करता था। मजदूरों ने अपनी मांगों को पूरा कराने को लेकर पिछले दिनों निवार डोरी मजदूर यूनियन का गठन किया था। सोनू भी इस यूनियन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था। फैक्ट्री मालिक ने उसके बाद सोनू को नौकरी से निकाल दिया और उसे दिए गए 7 हजार रुपये वापस मांगने लगा। सोनू पर मालिक पैसे वापस देने का दबाव बनाने लगा और जब सोनू ने उन्हें कहा कि वह दोबारा से उनके यहां काम करके पैसे उतार देगा तो उसे मशीन ऑपरेटर की जगह पर पल्लेदारी कराने की बात कही गई। सोनू ने पल्लेदारी करने से मना किया तो आरोप है कि उसे कमरे में बंद कर फैक्ट्री मालिक ने दो लोगों के साथ मिलकर पीटना शुरू कर दिया। जब आठ माह की गर्भवती पत्नी पूजा बीच बचाव करने के लिए पहुंची तो उसे धक्का दे दिया। जिससे वह जमीन पर जा गिरी और उसे पेट में दर्द हो गया। लोगों ने उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यहां से सोनू व उसकी पत्नी पूजा को खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया। उधर निवार डोरी मजदूरी यूनियन के अध्यक्ष अनिल शर्मा व सीटू के वरिष्ठ प्रधान टेकराम शर्मा ने रोष जताया और न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
---
पत्नी की करानी पड़ेगी आपात डिलीवरी
सोनू की पत्नी पूजा को नीचे गिरने के बाद पेट में दर्द हो गया। इस पर चिकित्सकों ने कहा कि उसकी आपात में डिलीवरी करानी पड़ेगी। ऐसा नहीं करने पर उसकी तबीयत बिगड़ सकती है और बच्चे के साथ मां की भी जान जा सकती है। जिसके बाद पूजा को भी खानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
---
मजदूर के साथ फैक्ट्री मालिक के मारपीट करने की शिकायत मिली है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। इसकी जांच के बाद आरोप सही मिलते है तो कार्रवाई की जाएगी।
- कुलदीप देशवाल, शहर थाना प्रभारी।