फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दुकान में सो रहे दुकानदार का 3.

दुकान में सो रहे दुकानदार का 3.

Fri, 13 Jul 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
दुकान में सो रहे दुकानदार का 3.
दुकान में सो रहे दुकानदार का 3.85 लाख रुपये से भरा बैग चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/सोनीपत। खरखौदा के मुख्य बाजार में क्लाथ हाउस के अंदर सो रहे दुकानदार का 3.85 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। फोन बजने पर जब दुकानदार की आंख खुली तो चोरी का पता लगा। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

रोहतक के गांव हसनगढ़ निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह तीन दशक से खरखौदा में सतीश क्लाथ हाउस के नाम से दुकान चलाता है। मंगलवार को वह साथ वाली दुकान खरीदने के लिए घर से एक बैग में 3.85 लाख रुपये की नकदी लेकर आया था। उसने दुकान में गल्ले के पास नकदी से भरा बैग रख दिया। दोपहर के समय जब दुकान पर ग्राहक नहीं थे तो करीब दो बजे वह कुछ देर के लिए दुकान में ही सो गया। सतीश ने बताया कि 2 बजकर 20 मिनट पर उसके मोबाइल पर फोन पर आया तो उसकी आंख खुल गई। इसी दौरान उसने देखा कि नकदी से भरा बैग गायब है। उसने तुरंत आसपास बैग की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने अन्य दुकानदारों को भी घटना की जानकारी दी। लेकिन उन्होंने भी किसी को बैग उठाकर ले जाते हुए देखने से मना किया। बाद में पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस चोर तक पहुंचने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

---
दुकानदार ने दुकान के अंदर से नकदी से भरा बैग चोरी होने की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द चोरों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
- अजय धनखड़, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed