{"_id":"5b1adb4b4f1c1ba66e8b6f7f","slug":"41528486731-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफाइल फोटो बदलने के विवाद में युवक की हत्या करने के मुख्य आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोफाइल फोटो बदलने के विवाद में युवक की हत्या करने के मुख्य आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या का मुख्यारोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के दिल्ली कैंप में व्हाट्सएप ग्रुप का प्रोफाइल फोटो बदलने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी के साथियों का पता लगाने के साथ ही मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाएगी।
दिल्ली कैंप में रहने वाले जौहर परिवार के सदस्यों ने व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था। 3 जून की रात को इस ग्रुप में कई युवकों के बीच बहस के बीच एक एडमिन ने ग्रुप का प्रोफाइल फोटो बदल दिया था। जिस पर दिल्ली कैंप निवासी लव जौहर ने भी आपत्ति की थी। जिस पर पहले उसे ग्रुप से बाहर किया और बाद में फोटो फिर हटाकर उसे ग्रुप में जोड़ दिया गया था। इसके बाद दिनेश उर्फ बंटी सहित कई सदस्यों ने फोटो हटाए जाने पर पार्टी देने की बात कहकर लव जौहर सहित कई युवकों को घर से बाहर मिलने के लिए बुलाया था। लव के भाई अजय ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि लव जौहर जैसे ही घर से बाहर आया तो दिनेश उर्फ बंटी, उसके परिवार के कई सदस्यों ने हमला कर दिया था। जिसमें लव जौहर की मौत हो गई थी। साथ ही उमेश, कमल व मोनू घायल हो गए थे। पुलिस ने अजय के बयान पर दिनेश उर्फ बंटी, उसके भाई राकेश, उसकी पत्नी गीता, दो बेटों, चचेरे भाई मुकेश सहित दस पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में दिनेश, उसकी पत्नी गीता व बेटे को काबू किया था। पुलिस ने आरोपी दिनेश को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।