फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अश्लील शब्द लिखने व भाषा के प्रयोग का आरोप, मामला दर्ज

अश्लील शब्द लिखने व भाषा के प्रयोग का आरोप, मामला दर्ज

Sat, 07 Apr 2018 12:39 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
अश्लील शब्द लिखने व भाषा के प्रयोग का आरोप, मामला दर्ज
अश्लील शब्द लिखने व भाषा के प्रयोग का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन

-एसएसपी को शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो,
गोहाना। गोहाना की रहने वाली अविवाहित महिला ने होली की रात को उनकी कालोनी के दुकानदार व उनके कर्मियों द्वारा हुड़दंग करने व अश्लील शब्द लिखने और अश्लील भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि महिला हेल्पलाइन पर सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जिस पर एसएसपी को शिकायत देने के बाद अब मामला दर्ज हुआ है।

अविवाहित महिला ने एसएसपी को बताया था कि 2 मार्च की रात को उनके आसपास के दुकानदारों व उनके कारिंदों ने जमकर उत्पात मचाया था। उन्होंने अश्लील शब्दों का प्रयोग किया और दीवार पर भी अश्लील शब्द लिखे थे। जिससे आहत होकर उसने 1091 महिला हेल्पलाइन पर सूचना दी थी। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। फिर उसने एसएसपी को शिकायत दी थी। जिसके बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed