{"_id":"5a454d1d4f1c1b0d788b5956","slug":"41514491165-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ घूमने गए किशोर को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के साथ घूमने गए किशोर को ट्रक ने कुचला, मौत
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव रोहट के पास पिता के साथ घूमने के लिए निकले किशोर को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में किशोर की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव रोहट निवासी अजय (17) वीरवार सुबह पांच बजे अपने पिता संजय के साथ घूमने के लिए निकला था। दोनों जब सोनीपत-खरखौदा हाइवे पर चल रहे थे तो एक ट्रक ने अजय को कुचल दिया। हादसे में अजय बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। उसके पिता संजय ने बेटे को तुरंत सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना सदर एएसआई जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।