फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रात को घूमने निकले युवक की गला रेतकर हत्या

रात को घूमने निकले युवक की गला रेतकर हत्या

Fri, 29 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
रात को घूमने निकले युवक की गला रेतकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 आउटर पर एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने लगा रेतकर हत्या कर दी। युवक रात को घर से घूमने के लिए निकला था। सुबह उसका शव ही पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मूलरूप से बिहार के जिला मुंगेर के गांव रतैठा का रहने वाला मन्नू उर्फ मोनू अपने परिवार के साथ फिलहाल हाउसिंग बोर्ड कालोनी में किराए पर रहता था। मोनू बुधवार रात को घर से बाहर घूमने के लिए निकला था। उसके बाद से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सुबह उसके पिता जयप्रकाश को सूचना मिली कि मोनू का शव सेक्टर-15 आउटर पर कैलासपुर की सीमा में आर्य समाज मंदिर के निकट पड़ा है। जिस पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मोनू की गला रेतकर हत्या की गई है। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी दलबीर दांगी ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed