{"_id":"598374ea4f1c1bd4638b47df","slug":"41501787370-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव माहरा के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव मोई हुड्डा निवासी खुशीराम व गुलाब सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से गांव माहरा की तरफ गए थे। गांव माहरा के समीप कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गुलाब सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि खुशीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घायल के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।