{"_id":"5c2526e5bdec2256e051515b","slug":"31545938661-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए दो युवक सेल्समैन के 27 हजार रुपये व मोबाइल उठाकर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए दो युवक सेल्समैन के 27 हजार रुपये व मोबाइल उठाकर हुए फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए युवक सेल्समैन के 27 हजार रुपये मोबाइल उठाकर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। बीसवां मिल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए बाइक सवार दो युवक सेल्समैन का नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। सेल्समैन को जब रुपये ले जाने का पता लगा कि तो उसने युवकों का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकले। बैग में करीब 27 हजार रुपये व मोबाइल फोन था। वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीसवां मील स्थित पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन कार्यरत विशाल ने पुलिस को बताया कि वीरवार को वह पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो तेल डलवाने आए थे। वह सिर पर हेलमेट पहने थे। उससे पेट्रोल डालते हुए अपने बैग को पास ही रख दिया था। वह बाइक पर पेट्रोल डालने के बाद दूसरी मशीन पर खड़ी कार में पेट्रोल डालने चला गया। इसी बीच बाइक सवार दो युवक उसका बैग उठाकर फरार हो गया। सेल्समैन को जब इसका आभास हुआ तो उसने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकले। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई। उसमें नजर आ रहा है कि बाइक सवार युवक पंप से बैग उठाकर ले जा रहा है। पुलिस फुटेज लेकर जांच में जुटी हुई है। बैग में करीब 27 हजार रुपये व मोबाइल फोन बताया गया है।
--
सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। फुटेज में दिख रहे युवक व बाइक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कुलदीप देशवाल, प्रभारी, थाना राई।