फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पेप्सिको कंपनी के गोदाम में भीषण आग, काबू पाने में लगे छह घंटे, भारी नुकसान

पेप्सिको कंपनी के गोदाम में भीषण आग, काबू पाने में लगे छह घंटे, भारी नुकसान

Sat, 04 Aug 2018 01:02 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
पेप्सिको कंपनी के गोदाम में भीषण आग, काबू पाने में लगे छह घंटे, भारी नुकसान
पेप्सिको कंपनी के गोदाम में भीषण आग, काबू पाने में लगे छह घंटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। गांव अकबरपुर बारोटा के पास स्थित पेप्सिको कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के असल का कारणों का पता नहीं लग सका है। आग शॉर्ट-सर्किट से लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। आग की सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की आठ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद छह घंटे में आग पर काबू पाया। आग से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
गांव बारोटा के पास स्थित पेप्सिको कंपनी के गोदाम में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। आग लगी देख गार्ड ने मामले की सूचना कंपनी अधिकारियों, फायरब्रिगेड व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। गोदाम में कुरकुरे, चिप्स, नमकीन आदि खाद्य पदार्थ होने के चलते आग ने तुरंत भीषण रूप धारण कर लिया। भीषण आग के काबू पाने के लिए कुंडली के साथ ही सोनीपत व गन्नौर से भी फायरब्रिगेड की गाड़ियों को बुलवाया गया। करीब छह घंटे में आठ गाड़ियों ने 14 से अधिक फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। गोदाम के चारों तरफ से बंद होने के चलते भी आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा गोदाम के शटर तोड़कर आग पर काबू पाने के प्रबंध करने पड़े।
विज्ञापन

---
यहां से उत्तर भारत में सामान होता था सप्लाई
कंपनी की तरफ से बारोटा के पास बनाए गए गोदाम से उत्तर भारत में माल सप्लाई होता था। दिल्ली के साथ ही हरियाणा, यूपी व पंजाब में भी यहां से माल भरकर भेजा था। कंपनी के गोदाम में आग लगते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। आग की सूचना पर पहुंचे कुंडली थाना प्रभारी बीर सिंह व बारोटा चौकी प्रभारी ईश्वर को लोगों को हटाने के लिए भी मशक्कत बनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कंपनी के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। आग पर काबू पा लिया गया है। - बीर सिंह, थाना प्रभारी कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed