फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पड़ोसी के घर खेलने गई चार साल की बच्ची से अनैतिक कार्य

पड़ोसी के घर खेलने गई चार साल की बच्ची से अनैतिक कार्य

Mon, 02 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी के घर खेलने गई चार साल की बच्ची से अनैतिक कार्य
पड़ोसी के घर खेलने गई चार साल की बच्ची से अनैतिक कार्य का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सिटी थाना क्षेत्र की रहने वाली चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते में दादा लगने वाले व्यक्ति ने अनैतिक कार्य करने का प्रयास किया। बच्च्ी पड़ोसी के घर खेलने के लिए गई थी। जब उसकी मां बच्ची को तलाश करते हुए पड़ोसी के घर पहुंची तो वह बच्ची के साथ अर्धनग्न अवस्था में मिला। बच्ची की मां को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एक महिला ने थाना शहर पुलिस को बताया कि उसकी चार साल की बेटी गली में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पड़ोसी के घर पहुंच गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो बच्ची की मां पड़ोसी के घर उसे बुलाने के लिए पहुंच गई। महिला ने अंदर जाकर देखा तो रिश्ते में बच्ची का दादा लगने वाला व्यक्ति अर्धनग्न अवस्था में बच्ची से गलत हरकत कर रहा था। महिला को देखकर आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर अपने कपड़े उठाकर भाग गया। महिला ने घर जाकर मामले से अपने परिजनों को बताया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
बच्ची से अनैतिक कार्य करने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरिता, जांच अधिकारी, सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed