फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी काबू कर जेल भेजा

घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी काबू कर जेल भेजा

Thu, 24 May 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी काबू कर जेल भेजा
घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी काबू कर जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाल ब्यूरो
राई। कुंडली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सोई हुई थी। इस बीच नरेला निवासी नूर मोहम्मद उसके घर में घुस गया और दूसरे कमरे में सो रही उसकी नाबालिग बेटी को पकड़ लिया। आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी के जाने के बाद नाबालिग ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर नरेला निवासी नूर मोहम्मद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की और दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज दिया। जांच अधिकारी संतोष का कहना है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed