फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, तीन घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, तीन घायल

Wed, 06 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, तीन घायल
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव रोहणा के पास माइनर पर कार ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन साथी घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक ले जाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

खरखौदा-सांपला मार्ग से एक बाइक पर सवार होकर चार युवक खरखौदा आ रहे थे। रोहणा माईनर से आगे पहुंचने पर सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गांव खांडा निवासी देवेंद्र की मौके पर मौत हो ई। वहीं आनंद, बलजीत व नत्थू राम निवासी खांडा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनंद, नत्थू राम व बलजीत को पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया है। इस हादसे के बाद कार सवार किसी तरह भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed