{"_id":"5c1e8e7fbdec2256f6520072","slug":"21545506431-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी पर ट्राला में टकराई सफारी गाड़ी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केएमपी पर ट्राला में टकराई सफारी गाड़ी, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमपी पर ट्राला में टकराई सफारी, चालक की मौत
-ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर गांव पाई गांव के पास सफारी गाड़ी के ट्राला में टकराने से गाड़ी चालक की मौत हो गई। हादसा ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। सफारी गाड़ी चालक के साथी के बयान पर पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
करनाल के गांव हसनपुर का रहने वाला दलबीर सिंह जियो कंपनी के सामान को लाने ले जाने का काम करता है। उसका साथी करनाल के घरौंडा स्थित जैल सिंह कॉलोनी का रहने वाला विजय भी अपनी गाड़ी को जियो कंपनी के सामान की ढुलाई करता है। दोनों साथी अपनी-अपनी गाड़ियों में शनिवार सुबह मानेसर से वाया केएमपी होते हुए करनाल जा रहे थे। दलबीर अपनी सफारी गाड़ी लेकर आगे चल रहा था। विजय ने पुलिस को बताया कि उनके आगे एक ट्राला चालक लापरवाही से ट्राला चलाते हुए जा रहा था। जब वह आसौदा टोल क्रास करते हुए पाई गांव के पास पहुंचे तो दलबीर ने आगे चल रहे ट्राला चालक को क्रास करने का प्रयास किया। जिस पर ट्राला चालक ने लापरवाही से ट्राला चलाते हुए अचानक उसके साथी के सामने लाकर ब्रेक लगा दिए। जिससे दलबीर की गाड़ी ट्राला में टकरा गई। हादसे में दलबीर बुरी तरह से घायल हो गया। चालक ट्राला मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दलबीर को विजय ने राहगीरों की सहायता से सामान्य अस्पताल सोनीपत पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।