{"_id":"5ba7e891867a5501a1764e9a","slug":"21537730705-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाईयों ने युवक पर कस्सी से वार कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाईयों ने युवक पर कस्सी से वार कर उतारा मौत के घाट
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से लौट रहे युवक पर चचेरे भाइयों ने कस्सी हमला कर उतारा मौत के घाट
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। खेत से लौट रहे युवक को उसके चचेरे भाईयों ने कस्सी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। युवक का चचेरे भाईयों से तीन माह पहले हुए झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने दो चचेरे भाईयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बुटाना खेतलान निवासी सुनील (27) अपने भाई रणबीर के साथ बरोदा रोड स्थित अपने खेत में गया था। सुनील बरोदा रोड स्थित आरा पर काम करता था। रविवार को छुट्टी होने के चलते वह खेत में गया था। रविवार दोपहर को दोनों भाई खेत से घर लौट रहे थे। सुनील अपने भाई रणबीर से आगे चल रहा था। इसी बीच सुनील के चचेरे भाई राजकुमार व सुभाष भैसा-बग्गी में बैठकर खेत की तरफ आए। सुनील जब राजकरण के खेत के पास पहुंचा तो राजकुमार ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसी बीच सुभाष ने उसके नाक व बाद में सिर पर कस्सी से वार कर दिया। रणबीर ने दोनों को अपने भाई पर हमला करते हुए देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद राजकुमार व सुभाष मौके से भाग गए। रणबीर अपने भाई सुनील को उठाकर ले जाने लगा तो उसने दम तोड़ दिया। रणबीर ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही बरोदा थाना प्रभारी वीरभान व चौकी प्रभारी सतीश मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने रणबीर के बयान पर राजकुमार व सुभाष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
तीन माह पहले हुआ था झगड़ा
रणबीर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुनील शराब पीने का आदी था। करीब तीन माह पहले उसने शराब पीकर राजकुमार व सुभाष से कहासुनी कर दी थी। मामला पुलिस थाना तक पहुंच गया था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। हालांकि बाद में मामले में समझौता हो गया था। राजकुमार व सुभाष उसके भाई से रंजिश रखे हुए थे। जिसके चलते उन्होंने उसके भाई सुनील पर कस्सी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। रणबीर ने पुलिस को बताया कि सुनील की करीब साढ़े चार साल पहले शादी हुई थी। सुनील का कोई बच्चा नहीं है। छह माह से सुनील की पत्नी भी उसे छोड़कर अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
खेत से लौट रहे युवक पर कस्सी से हमला कर सुनील की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक के भाई के बयान पर उसके चचेरे भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों के काबू किया जाएगा।
- एएसआई सतीश कुमार, जांच अधिकारी बुटाना चौकी।