{"_id":"5b9abc91867a557eb0417e4c","slug":"21536867473-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे व्यक्ति को टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे व्यक्ति को टक्कर मारी, मौत
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने सड़क किनारे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत
गांव सलारपुर के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गोहाना रोड पर सलारपुर माजरा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद चालक कार सहित फरार हो गया।
गांव धनाना निवासी जगदीश ने बताया कि वीरवार सुबह वह अपने भाई धर्मवीर (49) के साथ बाइक पर गांव बोहला रिश्तेदारी में जा रहे थे। सलारपुर माजरा गांव के पास पहुंचे तो धर्मवीर ने बाइक रुकवाई व सड़क किनारे खड़ा हो गया। इसी बीच बोहला की ओर से तेज रफ्तार गाड़ी आई और उसके भाई को टक्कर मार दी। जिसमें धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गाड़ी से घायल धर्मबीर को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी आनंद सिंह का कहना है कि मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।