फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अतर सिंह हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली, हमलावरों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

अतर सिंह हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली, हमलावरों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

Fri, 13 Jul 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
अतर सिंह हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली, हमलावरों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस
अतर सिंह हत्याकांड में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव बरोणा में रविवार सुबह कुख्यात बदमाश रवि उर्फ लांबा के पिता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस टीम अभी तक किसी आरोपी या षड्यंत्रकारी तक नहीं पहुंच सकी है। मुनिया गैंग पर हत्या का आरोप होने के बावजूद पुलिस उनकी लोकेशन का पता नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
गांव बरोणा निवासी अतर सिंह (52) की रविवार सुबह गांव के बाहर तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय वह पशुचारा काटने के बाद बाइक पर सवार होकर घर की तरफ आ रहे थे। अतर सिंह को चार गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने उनके बेटे जोगेंद्र के बयान पर मुनिया गैंग पर हत्या व षड्यंत्र का मामला दर्ज किया था। जोगेंद्र ने गांव के ही मुनिया पर हत्या का षड्यंत्र रचकर उसके पिता की हत्या कराने का आरोप लगाया था। जोगेंद्र ने बताया था कि मुनिया के भाई दिनेश की हत्या हो चुकी है। जिसमें उसके भाई रवि उर्फ लांबा पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगा था। उसका भाई फरीदाबाद जेल में बंद है। मुनिया ने उसके पिता की हत्या करवाई है। वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस टीम अभी तक इस मामले में कोई सुराग तक नहीं ढूंढ पाई है। मुनिया नीरज बवाना गैंग का गुर्गा होने के चलते उस तक पहुंचना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बनता जा रहा है। दिल्ली के अपराध में नीरज बवाना बड़ा नाम है। मुनिया के नजदीकी विश्वासपात्रों में माना जाता है। पुलिस को उस तक या वारदात में शामिल अन्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

---
अतर सिंह हत्याकांड में हमलावरों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस षड्यंत्र के आरोपी मुनिया को पकड़ने की कोशिश में लगी है। जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय धनखड़, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed