{"_id":"594971684f1c1bfb0e8b456b","slug":"21497985384-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा दो लाख लेकर दोस्तों के साथ हरिद्वार गया युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा दो लाख लेकर दोस्तों के साथ हरिद्वार गया युवक लापता
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
गांव रेवली निवासी एक युवक संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि वह डाकघर से सवा दो लाख रुपये लेकर अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार गया था। परिजनों ने उसके साथियों पर अपहरण का आरोप लगाया है।
गांव रेवली निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा क्रांति (25) शाहपुर तुर्क स्थित डाकघर में काम करता है। उसने बताया कि वह आठ जून के ड्यूटी पर गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। उसे पता लगा कि क्रांति आठ जून को सोनीपत मुख्य डाकघर में गया था। वहां से वह लोगों को देने के लिए दो लाख 29 हजार लेकर आया था। वहां से आने के बाद वह अपने दोस्त गांव मलिकपुर निवासी विकास, दीपक तथा सेक्टर-14 निवासी गगन के साथ हरिद्वार चला गया। उसके तीनों दोस्त हरिद्वार से वापस आ गए हैं और क्रांति का कोई सुराग नहीं है। उसने बताया कि जब वह युवकों के पास गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसे अंदेशा है कि तीनों ने उसके बेटे का अपहरण का लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सवा दो लाख लेकर दोस्तों के साथ हरिद्वार गया युवक लापता
परिजनों ने तीन दोस्तों पर दर्ज कराया अपहरण का मामला