{"_id":"5b9abcac867a55013b110658","slug":"201536867500-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मारी, बेटी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मारी, बेटी की मौत
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मारी, बेटी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जीटी रोड पर टीडीआई के सामने वीरवार को एक कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गई। घायलों को दिल्ली के नरेला स्थित अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
दिल्ली के नरेला व हाल कुंडली निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सुदेश व बेटी श्वेता (22) वीरवार को स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली के लिए घर से निकली थी। जैसे ही जीटी रोड पर टीडीआई के सामने पहुंची तो कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने दोनों को नरेला स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी बेटी श्वेता की मौत हो गई। उसकी पत्नी सुदेश की हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडली थाना प्रभारी बीर सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।