फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पति पर यौनाचार व सास पर दहेज प्रताडना का आरोप

पति पर यौनाचार व सास पर दहेज प्रताडना का आरोप

Mon, 02 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पति पर यौनाचार व सास पर दहेज प्रताडना का आरोप
पति पर लगाया यौनाचार का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौनाचार व सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। युवती की शादी दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली के सेक्टर-25 रोहिणी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर तंग करने लगे। उसने कई बार परिजनों को भी मामले से अवगत कराया। कई बार दहेज की मांग पूरी भी की भी गई, लेकिन समय के साथ मांग बढ़ती चली गई। उसका पति उसे प्रताड़ित करने के लिए अप्राकृतिक यौनाचार करने लगा। उसने तंग आकर परिजनों को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed