{"_id":"595bf16b4f1c1b8e5d8b472c","slug":"201499197803-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर हमला कर किसान की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर हमला कर किसान की हत्या
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर (सोनीपत)।
आदर्श गांव दातौली में सोमवार की रात एक किसान की अज्ञात हमलावरों ने सिर पर हमला कर हत्या कर दी। हमलावरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह अपने घर की बैठक में मौजूद था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
दातौली निवासी शीशपाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पुत्र मनोज की शादी सात वर्ष पहले उत्तरप्रदेश में मुजफ्फरनगर के गांव नरोतमपुर माजरा निवासी निशा के साथ हुई थी। शादी के तीन साल बाद मनोज व उसकी पत्नी उनसे अलग होकर अपना गुजर बसर करने लगे। इस दौरान मनोज व निशा में अनबन हो गई। एक साल पहले निशा मनोज से नाराज होकर अपने मायके चली गई। उन्होंने बताया कि मनोज गत रविवार की शाम घर खाना खाने नहीं पहुंचा तो उन्होंने मनोज की तलाश शुरू कर दी। जब वे मनोज की तलाश करते-करते वापस अपने घर की बैठक में पहुंचे तो मनोज खून से लथपथ हालत में फर्श पर बेसुध होकर पड़ा था। उन्होंने मनोज को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मनोज के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भारी हथियार से किया वार
दातौली में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मनोज के सिर पर किसी भारी हथियार से हमला किया गया है। इसी कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी गन्नौर
सिर पर वार कर किसान की हत्या
दातौली गांव में अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम