फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2 lakh 72 thousand cash looted from the cashier of mining company in Sonipat of Haryana

सोनीपत: माइनिंग कंपनी के कैशियर से 2.72 लाख की नकदी लूटी, अपहरण कर पीटा

Mon, 07 Feb 2022 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 09:56 PM IST
सार

खेवड़ा स्थित कंपनी के कैशियर ने कई युवकों पर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस पहुंची तो उसे छोड़कर फरार हो गए आरोपी। कैशियर ने माइनिंग कंपनी के मालिक संग जाकर राई थाना में मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन
2 lakh 72 thousand cash looted from the cashier of mining company in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव खेवड़ा के पास से माइनिंग कंपनी के कैशियर से 2.72 लाख लूटने के बाद उसका कार में अपहरण कर गांव खेवड़ा में ले जाकर पीटने का मामला सामने आया है। मामले का पता लगने पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन


कबीरपुर निवासी अजीत सैनी ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह खेवड़ा स्थित माइनिंग कंपनी एसएस बायो एनर्जी प्रोजेक्ट में कैशियर का काम करता है। वह रविवार को कंपनी से 2.72 लाख रुपये लेकर बाइक पर निकला था। जब वह कंपनी से कुछ दूर पहुंचा तो गांव खेवड़ा निवासी रवि कार में साथियों संग आया और उसे रोक लिया। उसने उससे नकदी लूट ली। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसे कार में डाल लिया।
विज्ञापन


वह उसका अपहरण कर गांव खेवड़ा में ले गए। वहां उन्होंने उसे अपने ऑफिस में ले जाकर उसे पीटा और बाद में अंदर बंद कर दिया। वहां पर उसका साथी पवन, जोगिंद्र, अमरजीत व अन्य भी थे। उन्होंने उसे धमकी दी कि उन्होंने पिस्तौल मंगवाई है। वह उसे मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उसके बेटे को पता लगा तो उसने पुलिस को फोन कर दिया। डॉयल-112 की टीम गांव खेवड़ा में पहुंची। इसी बीच आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। अजीत ने मामले से माइनिंग कंपनी के मालिक को अवगत कराया। उसके बाद उनके साथ राई थाने में जाकर शिकायत दी। राई थाना पुलिस ने अपहरण व लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

ऑफिस से भी नकदी ले जाने का आरोप 

अजीत सैनी ने बताया कि आरोपियों के साथ एक युवक मनीष भी था। वह साथियों के साथ उनकी खनन कंपनी के कार्यालय में घुस गया। वहां से भी वह नकदी निकाल कर लाए हैं। पुलिस ने मनीष की भी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस सीसीटीवी की भी जांच कर रही है। 

माइनिंग कंपनी के कैशियर ने लूटपाट व अपहरण करने के बाद मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी भी माइनिंग कंपनी में पहले साझीदार बताए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई से पर्दा उठाया जाएगा। - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed