{"_id":"5b81b22342c7924661544be1","slug":"191535226403-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों ने लिफ्ट लेकर कार छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों ने लिफ्ट लेकर कार छीनी
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
तीन युवकों ने लिफ्ट लेकर कार छीनी
गोहाना। शहर के पुराना बस स्टैंड के पास से युवक की कार में लिफ्ट लेेने के बाद तीन युवकों ने गांव खानपुर खुर्द के पास उसकी कार छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव गंगाना निवासी दलबीर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह गोहाना से वापस लौट रहा था। पुराना बस स्टैंड पर उसे गांव खानपुर खुर्द निवासी रूबल उर्फ हिमांशु अपने दो साथियों के साथ मिला और लिफ्ट मांगी। गांव खानपुर खुर्द के पास उन्होंने उसे ही गाड़ी से उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए। दो अन्य युवकों को वह मुकेश व सचिन के नाम से पुकार रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।