फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग की जेब से 12 हजार निकाल ले गए लड़का, मुकदमा दर्ज

ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग की जेब से 12 हजार निकाल ले गए लड़का, मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग की जेब से 12 हजार निकाल ले गए लड़का, मुकदमा दर्ज
ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग की जेब से 12 हजार निकाल ले गया लड़का, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के देवीलाल चौक स्थित भीड़भाड़ के क्षेत्र में एक लड़का ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग की जेब से 12 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। बुजुर्ग ने लड़के की तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़के का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जमालपुरा मोहल्ला निवासी बुजुर्ग महेश दत्त किसी काम से नारनौल गया था। मंगलवार दोपहर बाद वह नारनौल से सोनीपत बस स्टैंड पर पहुंचा था। बस स्टैंड के बाहर से घर जाने के लिए उन्होंने ई-रिक्शा किराए पर ले ली। रिक्शा चालक उन्हें लेकर चल दिया। चंद कदम दूर चलने के बाद देवीलाल चौक पर भीड़भाड़ के चलते वाहन जाम फंसे थे। इसी दौरान एक 12-13 साल का किशोर बुजुर्ग के पास आया और उनकी जेब से 12 हजार रुपये निकाल लिए। इसी दौरान बुजुर्ग को चोरी का पता लगा तो उन्होंने लड़के को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। बुजुर्ग ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर मामले की शिकायत गीता भवन चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्चे का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

---
बुजुर्ग ने उसकी जेब से 12 हजार रुपये निकालने की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द लडक़े का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
पे्रम प्रकाश, चौकी प्रभारी, गीता भवन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed