फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Tue, 13 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। मटिंडू मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गांव मटिंडू निवासी दीपक ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह 11 मार्च को किसी काम से खरखौदा आया था। जब वह काम निपटाकर घर जा रहा था तो रास्ते में उसके आगे चल रही एक बाइक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जब वह उनके पास गया तो देखा कि दोनों उनके गांव के रहने वाले सन्नी और दीपक है। हादसे के बाद उसने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। उसने अपनी पहचान गांव सिसाना निवासी साहिल के रूप में दी। इसी बीच जब वह गांव के दोनों युवकों को अस्पताल ले जाने के लिए राहगीरों की मदद लेने लगा तो इसी दौरान ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। उसने दोनों युवकों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां से दोनों को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। रोहतक में सन्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed