फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   डंपर से टकराई स्कूटी, महिला जेल वार्डर की मौत-AMBALA

डंपर से टकराई स्कूटी, महिला जेल वार्डर की मौत-AMBALA

Thu, 22 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
डंपर से टकराई स्कूटी, महिला जेल वार्डर की मौत-AMBALA
डंपर से टकराई स्कूटी, महिला जेल वार्डर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर।
हाईवे पर गांव पांची गुजरान के पास स्कूटी के डंपर में टकराने से स्कूटी सवार महिला जेल वार्डर की मौत हो गई। वह कुरुक्षेत्र जेल में वार्डर थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

सुमन कुरुक्षेत्र जेल में वार्डर थी। बुधवार की सुबह सुमन अपनी स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से मुरथल की तरफ गई थी। जब वह मुरथल से वापस समालखा लौट रही थी तो हाईवे पर गांव पांची गुजरान के निकट उसकी स्कूटी सड़क के किनारे खड़े मिट्टी से भरे डंपर से जा टकराई। हादसे में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जीटी रोड चौकी गन्नौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed