{"_id":"5978f8ad4f1c1ba4608b4638","slug":"191501100205-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग हत्या मामले की जांच एसआईटी को सौंपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग हत्या मामले की जांच एसआईटी को सौंपी
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग हत्या मामले की जांच एसआईटी को सौंपी
गोहाना। बरोदा गांव में एक बुजुर्ग को जहर पिलाकर मारने के मामले में जांच अब एसआईटी गोहाना की टीम करेंगी। बुजुर्ग के परिजनों की मांग पर जांच एसआईटी को सौंपी हैै।
गांव बरोदा निवासी उमेद की मंगलवार को बीपीएस मेडिकल कालेज अस्पताल खानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उमेद सिंह ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे जबरन जहर पिला दिया है। पुलिस ने उसके बयान पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने इस मामले की शिकायत एसपी अश्विन शेणवी व रोहतक रेंज के आईजी नवदीप विर्क को कर दी। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और शव लेने से इंकार कर दिया था। बाद में डीएसपी राजीव देशवाल खानपुर कलां स्थित बीपीएस मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बात की थी। मृतक के परिजनों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग उठाई। उनकी मांग के बाद बरोदा थाना पुलिस ने एसआईटी को फाइल सौंप दी। अब मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपियों में एक हवलदार के खिलाफ भी नामजद शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने उसका नाम नहीं शामिल किया है।