फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 23 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर (सोनीपत)।
कैलाना गांव के पास से गुजर रही पश्चिमी यमुना लिंक नहर से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। उसके परिजन भी हत्या होने की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

कैलाना गांव के पास से गुजर रही पश्चिमी यमुना लिंक नहर में ग्रामीणों को एक व्यक्ति का शव बहता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गन्नौर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान मूलरूप से गांव गंगाना व हाल सेक्टर-7 निवासी बिजेंद्र की रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि बिजेंद्र बुधवार दोपहर घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों का कहना है कि बिजेंद्र की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने उसकी हत्या होने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


नहर में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
कैलाना रोड स्थित पश्चिमी यमुना लिंक नहर में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed