फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सैनिक पर चाकू से हमला, सरपंच व परिजनों पर मुकदमा दर्ज

सैनिक पर चाकू से हमला, सरपंच व परिजनों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 17 May 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
सैनिक पर चाकू से हमला, सरपंच व परिजनों पर मुकदमा दर्ज
सोनीपत। गांव खिजरपुर जट माजरा में सैनिक पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। सैनिक ने गांव के सरपंच और उसके परिजनों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव खिजरपुर जट माजरा निवासी मंजीत ने पुलिस को बताया कि वह सेना की इंजीनियरिंग विंग में कार्यरत है। वह 11 मई को घर पर था। उसने अपने प्लाट में सिमेंट के पाइप रखे थे, जिन्हें कोई उठा ले गया। मंजीत ने बताया कि उसने ग्रामीणों से पूछा तो एक ग्रामीण ने बताया कि पाइप को गांव के सरपंच रामनिवास ने उठवाया है। जब वह इस बारे में पता करने के लिए सरपंच रामनिवास के घर की तरफ गया तो वह दुकान के बाहर मिल गया। जब उसने सरपंच से पूछा तो उसने आवाज देकर अपने बेटे अमित व अन्य को बुलवा लिया। अमित अपने हाथ पर चाकू लिए थे। रामनिवास ने उसे पकड़ लिया और अमित ने उस पर हमला कर दिया। साथ ही उनके परिवार की दो महिलाओं ने भी उस पर हमला किया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों के आने पर हमलावर उसे मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल मंजीत को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुलिस उसके बयान दर्ज करने गई तो उसने बाद में बयान देने को कहा था। अब पुलिस ने उसके बयान पर सरपंच समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खिजरपुर जट माजरा में सरपंच और दूसरे पक्ष का झगड़ा हो गया था। जिसमें तेजधार हथियार लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-रमेश कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed