फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कन्नू गैंग के खिलाफ गवाही देने पर हत्यारोपी के भाई ने दी गवाह को धमकी, गिरफ्तार

कन्नू गैंग के खिलाफ गवाही देने पर हत्यारोपी के भाई ने दी गवाह को धमकी, गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
कन्नू गैंग के खिलाफ गवाही देने पर हत्यारोपी के भाई ने दी गवाह को धमकी, गिरफ्तार
कन्नू गैंग के खिलाफ गवाही देने पर हत्यारोपी के भाई ने दी गवाह को धमकी, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हत्या के मामले में गवाह गांव करेवड़ी के रहने वाले एक व्यक्ति ने हत्यारोपी के भाई पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

गांव करेवड़ी निवासी देवेंद्र ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 में हुई हत्या के मामले में वह गवाह है। जिसमें कन्नू गैंग के हमलावरों पर आरोप है। कन्नू की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। उसके कई साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब हत्या के मामले में जेल में बंद नीटू के भाई सीटू ने उसे व उसके बेटे को मारने की धमकी दी है। देवेंद्र ने बताया कि जब वह वीरवार को अपना ट्रैक्टर लेकर अपने बेटे अक्षय के साथ खेत की तरफ जा रहा था तो गांव के अड्डे पर सीटू ने उन्हें रोक लिया और धमकी दी कि देवेंद्र ने उसके भाई नीटू के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी है। वह भी कन्नू गैंग से जुड़ा है। अगर उसके भाई के खिलाफ फिर से गवाही दी तो वह उसे व उसके बेटे को मार देगा। देवेंद्र ने मोहाना थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी सीटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed