फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   राई औद्योगिक क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को दबोचा

राई औद्योगिक क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को दबोचा

Wed, 16 Jan 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
राई औद्योगिक क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को दबोचा
राई औद्योगिक क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा युवक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। औद्योगिक क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पूछताछ में युवक ने अपना कोई साक्ष्य नहीं दे सका। जिस पर उसे काबू कर लिया गया। बाद में उसके परिजनों के आने के बाद उसके कागजात देखकर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए अब चौकसी कड़ी कर दी है।
कई माह से लूट, झपटमारी व चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो इन घटनाओं में पेशेवर गैंग के सदस्यों के शामिल होने के अलावा प्रवासी भी खूब घरों व कारों के लॉक चटका रहे हैं। जिसे देखते हुए पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 109 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। राई थाना में नियुक्त मुख्य सिपाही बलराज की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए मूलरूप से पंजाब निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम राई औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मंजीत को देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया। उससे रात को औद्योगिक क्षेत्र में घूमने के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उससे उसका पता पूछा तो पहले छत्तीसगढ़ व बाद में पंजाब बताने लगा। जिस पर शक के आधार पर उसे काबू कर लिया गया। वह कोई अन्य सबूत नहीं दे सका। जिसके चलते उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 109 के तहत कार्रवाई की गई। मंगलवार को युवक के परिजनों के आने व उनके द्वारा कागजात दिखाने के बाद युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

ऐसे होती है धारा 109 में कार्रवाई
रात के समय बेमकसद घूमने का शौक रखते हैं तो सावधान हो जाइए। हो सकता है पुलिसकर्मी आपको पकड़ लें और घर का पता और साक्ष्य व अन्य जानकारियां पूछें। अगर बताने में जरा भी जुबान फिसली तो सीआरपीसी की धारा 109 के तहत सीधे अंदर भी जा सकते हैं। शहर में बढ़ रही चोरी व लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात को खास चौकसी बरतने का निर्णय लिया है। रात के समय सड़कों या गलियों पर आवारागर्दी करते युवकों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने यह अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अगर रात को कोई युवक संदिग्ध हालात में घूमता पाया गया और सवालों का सही तरह से जवाब नहीं दे पाया तो उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। रात को आवारागर्दी करने वाले युवकों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। रात को भी एक युवक को पकड़ा था। बाद में परिजनों के आने व कागजात दिखाने पर उसे छोड़ा गया।
कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed